मुंबई लोकल के लिए चुनौती है 'कोरोना

- मुंबई: दुनिया की सबसे भीड़ वाली परिवहन व्यवस्था मुंबई में है। मुंबई लोकल में यहां रोजाना लगभग 80 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकना चुनौतीपूर्ण होगा। मुंबई में कोरोना के दो पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मध्य और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में जागरूकता अभियान और रेलवे की तैयारियों पर चर्चा की गई।


रेलवे की तैयारी



मध्य और पश्चिम रेलवे की ओर से लगातार स्टेशनों पर जागरूकता फैलाने के लिए घोषणाएं की जा रही हैं। यात्रियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। रेलवे की ओर से यात्रियों को सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। मध्य और पश्चिम रेलवे के अस्पतालों में आइसोलेडेट वॉर्ड बनाए गए हैं। यहां के डॉक्टर्स को राज्य सरकार के अस्पतालों से तालमेल बनाने का सुझाव दिया गया है