नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा पर बुधवार को लोकसभा में चर्चा हुई। जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने इस हिंसा को गहरी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि हिंसा फैलाने के लिए 300 लोग यूपी से आए थे। जो भी दोषी होगा. उसे छोड़ा नहीं जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि हिंसा को भड़काने के लिए बाहर से पैसे पहंचाए गए। सार्वजनिक संपत्ति को नकसान पहुंचाने वालों इसकी से वसूली होगी। उन्होंने कहा कि हिंसा में मस्जिद ही नहीं, मंदिर भी जले हैं। दंगे की पहली घटना 24 फरवरी दोपहर में हुई और 25 की आधी रात के बाद हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। दिल्ली पुलिस 36 घंटे के अंदर हिंसा रोकने में सफल रही। उन्होंने बताया कि हिंसा में 52 भारतीयों की मौत हुई है, 526 घायल हुए हैं, 300 से ज्यादा के घर जलाए गए। शाह ने कहा कि सबसे ज्यादा दंगे कांग्रेस के शासन में हुए हैं।
शाह ने कहा, यूपी के 300 लोगों ने दिल्ली में आकर फैलाई हिंसा, जब्त करेंगे संपत्ति